मॉडल स्कूल की छात्रा ने अपने जन्मदिन पर संस्था को एक गमला, एक पौधा किया भेट

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। शहर में स्थित एक ऐसा सरकारी स्कूल जो अपने नित नये नवाचार एवं कार्यो के लिए अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है। यह विद्यालय पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है। विगत पांच वर्षों में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ संस्था ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी एवं शाला विकास प्रभारी विकास महाजन के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्था द्वारा शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत चलाया जा रहा एक गमला, एक पौधा अभियान एनसीईआरटी नई दिल्ली की निपा शाखा द्वारा सराहा गया है। उसी अभियान के तहत अपने जन्मदिन के अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा कुं. आंशिक वर्मा ने अपने पालक के साथ स्कूल पहुचकर जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल की उपस्थिति में गमला और पौधा भेंट किया। फलस्वरूप सर द्वारा छात्रा को एक पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही संस्था के पर्यावरण हितैषी इस मुहिम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर संस्था के रविन्द्र नरवरे, प्रांजल रंजन अवस्थी, बी एस राठौर, एचएल जाट, दिलिप कुमार शर्मा, स्मृति शर्मा, निशा नागर, दीक्षा दुबे, लक्ष्मी पाटीदार, भारती जायसवाल, प्रतिक जोशी तथा श्वेता काकडे उपस्थित थे।