किसान यूरिया के लिए हो रहे परेशान, मौके पर पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से की चर्चा

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। कृषि उपज मंडी के सामने एमपी एग्रो से किसानों को यूरिया वितरित किया जा रहा है। लेकिन यूरिया वितरण में अनियमित्ताओं के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अल सुबह से ही लाइन में लगे हुए है। लेकिन समय पर अधिकारी नही पहुंच रहे है। कम मात्रा में यूरिया आने पर किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बैस मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। मामले को लेकर उन्होंने फोन पर कृषि अधिकारी से भी बात की। बैस ने बताया कि जिले में 7,00,000 करीब ओरिया आई है, जबकि 3000 बोरिया ही किसानों को दी गई है और 10 प्रतिशत किसान ही अभी यूरिया लेने आए हैं। फिर भी किसानों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। किसानों को एनपी की बोरियां जबरन थोपी जा रहे हैं। श्री बैस ने अधिकारियों से चर्चा की तो कोई संतुष्टि जवाब नहीं मिला। बैस ने आरोप लगाया कि सिर्फ कालाबाजारी के लिए किसानों को परेशान किया जा रहा है।। बैस ने मौके पर रहकर फोन पर कलेक्टर से चर्चा की। कलेक्टर ने समस्या का जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। शीघ्र ही किसानों की समस्या को दूर नहीं किया जाता तो बैस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।