आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर हाजी मुकीम कुरैशी ने की पत्रकारों से प्रेस वार्ता

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर हाजी मुकीम कुरैशी ने की पत्रकारों से प्रेस वार्ता

आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर हाजी मुकीम कुरैशी ने की पत्रकारों से प्रेस वार्ता

KTG समाचार

रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश चीफ.. रामपाल सिंह धनगर

उधम सिंह नगर उत्तराखंड...

रुद्रपुर_ आम आदमी पार्टी ने पार्टी का बड़ा विस्तार किया है।इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता हाजी मुकीम कुरैशी को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाअध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता इन दोनों पार्टियों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता दिल्ली की तर्ज पर अब उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के पूरी तैयारी कर चुकी हैं। कुरैशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर उत्तराखंड की जनता को महज झूठे वादे के सहारे छला है।अब प्रदेश की जनता आप को मौका देने की तैयारी कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन लोगों की मौतें हुई हैं उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने जमकर कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप संयोजक ने दिल्ली में जिस तरह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी के क्षेत्र में काम किया है,उसी तरह उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनने के बाद काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि आप कोविड काल में भी लोगों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आप के द्वारा लोगों को आक्सीजन,जीवन रक्षक दवाओं, मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों लोगों को शिविरों के माध्यम से मदद पहुंचाई जा चुकी है। वही कुरैशी ने कहा कि आप के द्वारा काशीपुर में सौ बेडो का एक अस्पताल भी संचालित किया गया है। जिसमें कोविड मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में उत्तराखंड से भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कुरैशी ने कहा कि आप इस मामले में अहम भूमिका निभाएंगी।इस दौरान आप के मिडिया प्रभारी असगर रज़ान,अनवार अहमद,मीनू खान,आसिफ,शरीफ बाबा,इसरार,जफ्फर आदि मौजूद थे।