भाजपा केकड़ी शहर मण्डल की बैठक सम्पन्न,बूथ स्तर तक सभी कार्यक्रमो को सम्पन्न कराने का लिया निर्णय

दीपाँकुर चौहान -केकड़ी

भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बैठक में भाजपा अजमेर देहात जिला के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी नवमतदाता अभियान को प्रत्येक बूथ व घर घर तक जाकर सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया,साथ ही भाजपा के संस्थापक प्रेरणास्त्रोत स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक चलाये जाने वाले समर्पण निधि कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सम्पन्न कराने का निर्णय लिया जाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई।बैठक में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,प्रधान होनहार सिंह,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला,नव मतदाता अभियान जिला संयोजक रोहित जांगिड़,आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश बोयत,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,नवमतदाता अभियान मण्डल सह संयोजक मोहित शर्मा,

मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास,मण्डल मंत्री सुरेश सैन, पार्षद सुरेश बोयत,भाजपा नेता दशरथ साहू,पूर्व पार्षद शांति लाल बोयत,रामप्रसाद कंसोटिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।