जवाहर नगर मैं स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति एवं शनिदेव की मूर्ति बन रही आकर्षण का केंद्र

जवाहर नगर में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति एवं शनि देव की मूर्ति बन रही आकर्षण का केंद्र

जवाहर नगर मैं स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति एवं शनिदेव की मूर्ति बन रही आकर्षण का केंद्र

            kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

जवाहर नगर में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति एवं शनिदेव की मूर्ति बन रही आकर्षण का केन्द्र 
देवास। जवाहर नगर में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति एवं शनिदेव की आकर्षक मूर्ति काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। काफी दूर-दूर से भक्तजन दर्शन के लिए यहां पहुंचते है। भगवान शनिदेव की प्रतिमा इस प्रकार बनाई गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि हम शनि शिंगणापुर में खड़े होकर दर्शन कर रहे है। प्रत्येक शनिवार को भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक के बाद शाम को विशेष आरती होती है। आरती पश्चात विशेष प्रसाद का वितरण होता है। मंदिर प्रांगण में ही श्री सिद्धिविनायक भगवान गणपति जी स्थापित है जो कई मनोरथों को पूर्ण करते हैं। विशेष पर्व पर सिद्धिविनायक के दर्शन एवं  सिंगार देखने योग्य बनता है। विगत दिनों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मंदिर में सादगी पूर्वक मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षकमय रांगोली युवाओं द्वारा बनाई गई, जो दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही।