हेमन्त आचार्य बने प्रदेश उपाध्यक्ष

हेमन्त आचार्य बने प्रदेश उपाध्यक्ष
12 वर्षों से लगातार आचार्य ने जनता को सिखाया निशुल्क योग
हेमन्त आचार्य बने प्रदेश उपाध्यक्ष

केटीजी समाचार, रामावतार यादव, ब्यूरो चीफ,सीकर

4सितंबर,2021,सीकर।योग शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय मानकों की स्थापना करने वाले "भारतीय योग चिकित्सक संघ" के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विपिन पाठक, राष्ट्रीय सचिव डॉ अजय कुमार, राज्य कोऑर्डिनेटर योगाचार्य रामावतार यादव व डॉक्टर शाविका अरोड़ा द्वारा अजमेर के योग आचार्य हेमन्त की योगनिष्ठा, मेहनत, लगन व योग के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA की तरह योग चिकित्सकों का बड़ा संगठन भारतीय योग चिकित्सक संघ (IYTA) की राजस्थान राज्य कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजमेर के योग आचार्य हेमन्त को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की है, हेमन्त पिछले कई वर्षों से निजी व सरकारी तौर पर योग थैरेपी की सेवा दे रहे हैं तथा वर्तमान में जिला व राज्य स्तर के टीवी चैनलों पर भी आम जनता को निःशुल्क योग शिक्षा दे रहे हैं। कोरोना के संकटकाल में हेमन्त ने लम्बेकाल तक पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को योग का प्रशिक्षण दिया था। वर्तमान में वे योग शिक्षकों के हितों की रक्षार्थ जिले व राज्य में कार्यरत हैं।