डोल ग्यारस पर नागदा में निकले डोल ,महिलाओं ने भरी गोद

डोल ग्यारस पर नागदा में निकले डोल, महिलाओं ने भरी गोद

डोल ग्यारस पर नागदा में निकले डोल ,महिलाओं ने भरी गोद
डोल ग्यारस पर नागदा में निकले डोल, महिलाओं ने भरी गोद
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। ग्राम नागदा में डोल ग्यारस पर भगवान श्रीकृष्ण के डोलो को चल समारोह के रूप में गांव में भ्रमण कराया गया। डोलो की शुरुआत युवाओं ने ढोल, झांझ के साथ तंबोली चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। विकेश मोदी ने बताया यहां पर ग्राम के सभी मंदिरों के डोल एकत्रित हुए और फिर भ्रमण के लिए निकले। जहां रास्ते भर में महिलाओं  ने पूजन-अर्चन कर गोद भरी। गांव भ्रमण के बाद सभी डोल तालाब के पास पहुंचे। जहां पनवाड़ी तालाब पर स्नान कराया गया। पूजन, आरती के बाद महाप्रसाद वितरित की गई। इसके बाद सभी डोल मंदिरों की ओर रवाना हुए। डोल भ्रमण के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।