जिलाधिकारी द्वारा गेंहू क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0, दूबेपुर का किया गया निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा गेंहू क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0, दूबेपुर का किया गया निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा गेंहू क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0, दूबेपुर का किया गया निरीक्षण।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी द्वारा गेंहू क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0, दूबेपुर का किया गया निरीक्षण।

सुलतानपुर - 04 जून को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा गुरूवार को क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0, दूबेपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी केन्द्र पर उपस्थित पाये गये व डीएम के निरीक्षण के समय केन्द्र पर किसान पंकज कुमार सिंह के गेंहूँ की तौल हो रही थी  केन्द्र पर अब तक कुल 105 किसानों से कुल 3000 कुंतल खरीद की गयी है, जिसके सापेक्ष 2880.00 कुंतल की डिलवरी भारतीय खाद्य निगम में की गयी है, जबकि 120 कुंतल केन्द्र पर अवशेष है।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कर्मचारी से गेंहूँ क्रय केन्द्र के अभिलेखों का निरीक्षण व सत्यापन करने के साथ-साथ किसानों से बात की और डीएम ने कांटा बाट किये गये गेंहूँ बोरो का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। इस मौके पर गेंहू क्रय केन्द्र के स्टाफ व किसान उपस्थित रहे।