धरना स्तर पर कर्मचारियों ने बहनों से बंधवाए रक्षा सूत्र आज से होगा आमरण अनशन शुरू

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने बहनों से बंद बाय रक्षा सूत्र आज से होगा आमरण अनशन शुरू

धरना स्तर पर कर्मचारियों ने बहनों से बंधवाए रक्षा सूत्र आज से होगा आमरण अनशन शुरू

         KTGसमाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने बहनों से बंधवाये रक्षासूत्र,  आज से आमरण अनशन होगा शुरू
देवास। सनफार्मा प्रबंधन और ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल एम्प्लॉई यूनियन द्वारा वेतन वृद्धि समझौते और पूर्व में किये गए समझौतों में श्रमिकों का आर्थिक शोषण, नवीन यूनियन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में ड्रग्स एंड सनफार्मा मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मण्डुक पुष्कर पर धरना दे रहे है। भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर्व होने के बाद भी यह हड़ताल रविवार को छठवें दिन जारी रही। ड्रग्स एण्ड सन फार्मा मजदूर संघ के महामंत्री ज्ञान सिंह ठाकुर एवं  अध्यक्ष भारत सिंह खींची ने बताया कि 20 अगस्त से हमारी भूख हड़ताल चल रही है जो रविवार को भी जारी रही। हम अपनी मांगो को लेकर विगत तीन दिनों से भूखे प्यासे धरना स्थल पर बैठे हुए है। लेकिन हमारी मांगे नही मानी जा रही है। यहां तक की दूर-दराज से आई हमारी बहन-बेटियों ने धरना स्थल पर आकर हमें रक्षा सूत्र बांधे। सोमवार से आमरण अनशन प्रारंभ होगा। संघ की मांग है कि जिन श्रमिकों को नवीन यूनियन गठन करने के कारण नौकरी से निकाला है, उन्हें नौकरी पर वापस लिया जाए। सन फार्मा प्रबंधक एवं मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि संघ (पॉकेट यूनियन) द्वारा वेतन वृद्धि समझौता 25.6.2021 में अवैध तरीके से स्थाई श्रमिकों की नियुक्ति के समय मिलने वाला परिवर्तनशील महंगाई भत्ता बंद कर दिया गया जिसे तत्काल चालू किया जाए। श्रमिकों की वेतन वृद्धि असमान रूप से की गई है जबकि सभी श्रमिकों का कार्य निर्धारित एवं समान है। इसलिए सभी श्रमिकों की वेतनवृद्धि समान रूप से की जाए। कम्पनी में संघों का निर्वाचन कराया जाए। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठेे हुए है।