धन को पवित्र कामों में लगाकर सदुपयोग करें, सब यहीं रखा रह जाएगा- पं. व्यास

धन को पवित्र कामों में लगाकर सदुपयोग करें, सब यहीं रखा रह जाएगा- पं. व्यास

धन को पवित्र कामों में लगाकर सदुपयोग करें, सब यहीं रखा रह जाएगा- पं. व्यास
धन को पवित्र कामों में लगाकर सदुपयोग करें, सब यहीं रखा रह जाएगा- पं. व्यास 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में पुराना बस स्टैंड स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस आचार्य पं. संदीप व्यास ने कहा कि भागवत कथा सभी का कल्याण करने वाली है। भागवत कथा जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि धन को पवित्र कामों में लगाकर सदुपयोग करें। सब यहीं रह जाएगा। पापी व्यक्ति भी श्रीमद्भागवत कथा के रसपान से मोक्ष की प्राप्ति करता है। मन को भटकने से बचाने के लिए हमेशा भागवत चर्चा में लीन रहना चाहिए। मंदिर पुजारी पं. कुलदीप ममता मोदी ने बताया कि व्यासपीठ की आरती कमलादेवी मोदी, सारिका मोदी, रमा सुनीता बंसल, उमा पंडित, सोनी आहूजा, पूजा व्यास, मधु पोरवाल, कुसुमलता चौहान, भारती पाठक, सोनल झंवर, हीरामणि शर्मा, शिवानी ठाकुर, संगीता परमार, सोनाली ठाकुर आदि ने की। महाराज श्री ने आगे कहा कि जीवन में हमें तीन प्रकार की दुख प्राप्त होते हैं। पहला दुख परिवार से प्राप्त होता है, दूसरा दुख सगे संबंधियों व संपर्क के व्यक्तियों से होता है। तीसरा दुख दैवीय आपदा से मिलता है। हम सभी सुख चाहते हैं। दुख कोई नहीं चाहता। हमें पुरुषार्थ करने की जरूरत है। वह भी धर्म के अनुरूप करना पड़ेगा। हमारे कर्म के अनुसार ही हमें सुख दुख प्राप्त होता है। हमारा जीवन किस प्रकार से होना चाहिए। शरीर बदलता रहता है। जन्म मृत्यु का चक्र चलता रहता है। 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।