देवकीनंदन ठाकुर की होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देवकीनंदन ठाकुर की होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देवकीनंदन ठाकुर की होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
देवकीनंदन ठाकुर की होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। चैत्री नवरात्रि पर्व पर कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति द्वारा श्री कैलामाता मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत 3 से 9 अप्रैल तक देश के ख्यातनाम भागवताचार्य देवकीनंदन जी ठाकुर की कथा का आयोजन मिश्रीलाल नगर के गोकुल गार्डन में होगा। कथा को लेकर समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक रायसिंह सेंधव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए दीपक गर्ग ने सभी का स्वागत किया। बैठक को मन्नुलाल गर्ग, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, ओपी दुबे, ओपी तापडिय़ा, भीम सिंह निर्मल, चंद्रपालसिंह  सोलंकी, अशोक सोमानी, अजब सिंह ठाकुर, साक्षी शर्मा, रितु सवनेर, मधुसूदन अग्रवाल आदि ने संबोंधित किया। दिनेश सांखला, ललीत शर्मा, ओम नवगोत्री, बसंत सोनी सहित बड़ी संख्या में उत्सव समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। कथा की व्यापक व्यवस्था को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। हितैष गर्ग ने बताया कि कथा की पूरी जानकारी मोबाईल व 8801803803 पर व्हाटसएप से प्राप्त कर सकते है। साथ ही फेसबुक व युट्यूब पर भी कथा की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। श्री सेंधव ने बताया कि प्रतिवर्ष कथा किसी न किसी थीम पर आधारित रहती है। इस वर्ष कथा की थीम राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक शक्ति रहेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को फ्लेक्स वितरित करते हुए कहा कि ये फ्लेक्स शहर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर लगेंगे। कथा के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक तैयारियों के लिए चर्चा की गई। कथा में पृथक-पृथक बैठक व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कथा की व्यापक तैयारी के साथ अगली बैठक पुन: 26 मार्च को सायंकाल 4 बजे कैलादेवी मंदिर परिसर में होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं को कथा स्थल की व्यवस्था हेतु दायित्व सौपे जायेंगे। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार श्रीमती अनामिका गर्ग ने माना।