देश मे पहली बार इंदौर के ज़ू मे दिखेगी शार्क व्हेल व 100 से ज्यादा प्रजातियां

50 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा इंदौर के ज़ू मे इक्वेरियम डेढ़ से दो हजार मछलियां होंगी

देश मे पहली बार इंदौर के ज़ू मे दिखेगी शार्क व्हेल व 100 से ज्यादा प्रजातियां
अब इंदौर के ज़ू मे दिखेगी शार्क

KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के इंदौर के ज़ू मे देश का पहला 50 करोड़ की लागत से डेढ़ एकड़ में ऐसा फिश एक्वेरियम बनाया जाएगा, जहां शार्क से लेकर व्हेल, ऑक्टोपस, जापान की मछलियों के साथ-साथ 100 से ज्यादा प्रजातियों की डेढ़ से दो हजार मछलियां एक्वेरियम में रहेंगी। एक्वेरियम बनाने से पहले देश के चुनिंदा एक्सपर्ट की टीम यहां आएगी। तमाम इंतजाम से लेकर डिजाइन तक फाइनल करेगी। अब तक देश में ऐसा कोई जू नहीं है, जहां एक्वेरियम में शार्क और व्हेल रखी गई हों।जू के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर उतम यादव ने बताया कि निगम बजट में प्राणी संग्रहालय में बनने वाले फिश एक्वेरियम के लिए 50 करोड़ की राशि मंजूरी हुई है। काम शुरू कराने की कवायद जल्द शुरू कराई जाएगी। यादव के मुताबिक इसके लिए तमाम एक्सपर्ट्स से राय ली जाएगी। एक पूरी पैनल रहेगी, जो कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश देगी और डिजाइन फाइनल करेगी। आने वाले डेढ़ से दो माह के अंतराल में काम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की फर्म को काम सौंपे जाने की तैयारी है, जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

45 दिन में जू में तैयार होगा समुद्री पानी यादव के मुताबिक, इस एक्वेरियम में रखी जाने वाली सभी मछलियां समुद्री पानी में ही अपना जीवन यापन करती हैं। एक्वेरियम में एक्सपर्ट की मदद से समुद्र जैसा खारा पानी तैयार किया जाएगा। एक्वेरियम और उसके पानी के लिए कुछ अनोखे प्रबंध किए जाएंगे, ताकि मछलियों को वहां समुद्री एहसास हो सके। इसके लिए आधा शुद्ध पानी रहेगा और आधा समुद्री पानी मिलाया जाएगा। इसके लिए कुछ स्थानों पर पानी के टैंक बनाए जाएंगे।