ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन

ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन

ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन
ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज देवास ने परंपरा  अनुसार विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का अध्यक्ष संजय शुक्ला के नेतृत्व में पंडित देव नायक मिश्र के आचार्यतत्व मैं पूजन अर्चन किया। श्री शिव मदन वैदिक शिक्षा समिति के आचार्य पंडित नानू जो कि ब्राह्मण बच्चों को श्री शिव मदन वैदिक शिक्षा समिति के माध्यम से ब्राह्मण कर्मकांड का ज्ञानार्जन करवाते हैं उन्होंने विधिवत अपने शिष्यों सहित पूजा अर्चना हवन आदि सानंद संपन्न कराया। सभी उपस्थिति जनों ने देश में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख शांति की कामना के साथ आहुतिया दी। महाआरती के पश्चात सभी ने महा प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंडित सतीश दुबे, पंडित ओपी शर्मा, पंडित गौरी शंकर चौबे, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित रोहित उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अंत में महासंघ अध्यक्ष श्री शुक्ला ने श्री शिव मदन वैदिक शिक्षा समिति द्वारा संचालित ब्राह्मण बच्चों को दी जा रही वैदिक शिक्षा एवं कर्मकांड के लिए आचार्य श्री नानू को बधाई प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ब्राह्मण समाज द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आभार सूर्य प्रकाश मिश्रा ने माना। उपरोक्त जानकारी पंडित रोहित उपाध्याय ने दी।