भाजपा क्षिप्रा मंडल ने किया पौधारोपण

भाजपा शिप्रा मंडल ने किया पौधारोपण

भाजपा क्षिप्रा मंडल ने किया पौधारोपण
भाजपा क्षिप्रा मण्डल ने किया पौधारोपण
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा क्षिप्रा मण्डल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डल उपाध्यक्ष संजय जावरिया ने बताया कि भारत का विश्व भर में डंका बजाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर हाटपीपल्या विधानसभा के क्षिप्रा मण्डल के ग्राम रूपाखेड़ी एवं चंदाना में 71 पौधों का रोपण किया गया एवं मोदी जी के दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी, मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पवार, किसान मोर्चा महामंत्री डालचंद कलमोदिया, मलखान सिंह पवार, जीवन सिंह, राजेश जी, मिथुन वर्मा, जनपद सीईओ मेडम एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।