भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न कार्यकारिणी गठित

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न हुई कार्यकारिणी गठित

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न कार्यकारिणी गठित

            KTGसमाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी गठित
देवास। भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर में रखी गई। वरिष्ठ प्रचारक प्रदेश उपाध्यक्ष धीरजसिह, क्षेत्रिय संगठन मंत्री रामप्रसाद सूर्या, महेश चोधरी, विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा देवास, प्रांत अध्यक्ष कमल आंजना, महामंत्री नारायण यादव, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने भगवान बलराम का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी संगठन की रीति नीति बताई एवं अगले 3 वर्षों में हर पंचायत किसान संघ की ग्राम समिति बने इसके लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है, इस हेतु भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश भर में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य घोषित करें इस हेतु धरना देकर ज्ञापन दिया जाएगा। नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें जिला अध्यक्ष हुकम पटेल सामगी, जिला मंत्री शेखर पटेल सुनवानी महाकाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, बहादुर सिंह राजपूत, कोषा अध्यक्ष नारायण मंडलोई, युवा किसान वाहिनी संयोजक चंपालाल मुकाती, जिला जैविक प्रमुख विजय सोनी, प्रचार प्रसार प्रमुख आनंद मेहता, महिला संयोजिका संगीता यादव, सह संयोजिका मीराबाई मंडलोई, जिला कार्यालय मंत्री केदार पाटीदार को बनाया गया। वही सदस्य के रूप में केशर सिंह  हम्मड, हुकम सेंधव, अजब सिंह चावड़ा, ओम प्रकाश पाटीदार, ओम प्रकाश, गणेश रावत, भगवान पटेल को सदस्य बनाया गया। नवीन  कार्यकारिणी साफा बांधकर स्वागत किया। तत्पश्चात भीमराव अम्बेडकर एंव महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंत मे सह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।