अभा बलाई महासभा की बैठक सम्पन्न, प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों की नियुक्ति

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। अखिल भारतीय बलाई महासभा रजिस्टर्ड नई दिल्ली द्वारा शनिवार को विकास नगर स्थित प्रदेशाध्यक्ष सीमा चौहान के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला प्रदेशाध्यक्ष सीमा चौहान ने उज्जैन जिलाध्यक्ष सोनू मालवीय को संगठन में सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदोन्नत करते हुए महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती रश्मि पांडेकर को महिला विंग की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। वही युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल जिंदल ने राम परमार सांवेर को प्रदेश महासचिव एवं विक्की चौहान उज्जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश मालवीय, कुंदन मालवीय (पहलवान), दिलीप सोलंकी, अजय सिसोदिया आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महासचिव दीपक मालवीय ने दी। बैठक के दौरान सभी को सम्मानित भी किया गया।