अभा ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

अभा ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

अभा ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन
अभा ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन 
माडर्न होम्योपैथी से संभव है हर बीमारी का इलाज- डा. शिखा भटेले
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री भटेले एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा के नेतृत्व में दशहरा मिलन समारोह एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इसमें मॉडर्न होम्योपैथी भोपाल से आई डॉ. शिखा भटेले और इंदौर की डा. नेहा लोखंडे द्वारा बीपी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल आदि बीमारियों का चेकअप कर निदान बताया। डा. शिखा भटेले ने महिलाओं में होने वाली बीमारी जैसे कैंसर, किडनी, लीवर आदि से कैसे बचा जाए के बारे में बताते हुए जानकारी दी। शिविर में महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही। डॉ. भटेले ने सहानुभूति पूर्ण व्यवहार प्रदर्शित करते हुए अपने चिकित्सकीय पेशे के साथ न्याय किया और भविष्य में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही डॉ. शिखा भटेले के द्वारा ब्रेस्ट कैंसर पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। संचालन संभाग मीडिया प्रभारी डॉ. रश्मि पंड्या ने किया। कार्यक्रम में मंडल की संगठन मंत्री निहारिका शर्मा, सुशीला भटेले, गिरजा पाठक, साधना शर्मा, सरोज शर्मा, शारदा शर्मा, चंद्रकांता दुबे व अन्य बहनें उपस्थित थी। सभी ने शिविर का स्वास्थ्य लाभ लिया। अंत में संगठन सचिव श्रीमती प्रमिला शर्मा द्वारा आभार मानते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।  उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती ज्योति चौरे ने दी।