6 माह से पानी लिकेज की समस्या से परेशान थे वार्ड वासी, हुआ निराकरण

6 महा से पानी की लीकेज की समस्या से परेशान थे वार्ड वासी ,हुआ निराकरण

6 माह से पानी लिकेज की समस्या से परेशान थे वार्ड वासी, हुआ निराकरण

                KTG लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

छह माह से पानी लीकेज की समस्या से परेशान थे वार्डवासी, हुआ निराकरण
देवास। वार्ड क्रमांक 8 स्थित त्रिलोक नगर इटावा के रहवासी पानी लिकेज की समस्या से परेशान थे। निगम आयुक्त सहित संबंधित जवाबदारों से कई बार शिकायत के पश्चात भी समस्या का निराकरण नही हो पाया। कांग्रेस कमेटी के जनसेवक सुनील शुक्ला ने त्रिलोक नगर के मुख्य मार्ग पर हो रहे पानी लीकेज की जटिल समस्या का निराकरण निगम के कर्मचारियों से मौके पर खड़े रहकर करवाया। उक्त समस्या से वार्ड वासी करीबन छह माह से परेशान थे। पानी लिकेज होने के कारण मुख्य मार्ग पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो रही थी। लोगों के घरों के सामने पानी भरा रहता था। समस्या का निराकरण होने से स्थानीय क्षेत्रवासियों को आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। 
भवदीय
सुनील शुक्ला
8718876030