जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

डीएम, एसपी व सीडीओ द्वारा तहसील परिसर जयसिंहपुर में संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण को समृद्ध बनाने का दिया संदेश।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

KTG समाचार (ब्यूरो चीफ) - नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 15 जुलाई/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में माह जुलाई के तृतीय शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर वन्दना पाण्डेय द्वारा आम जनमानस से प्राप्त शिकायतों का निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

  जिलाधिकारी महोदया द्वारा तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों यथा-ए.आर. कोआपरेटिव, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला सेवा योजन अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया।  

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 241 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व, पुलिस, विद्युत, चकबन्दी, विकास, पूर्ति विभाग आदि के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 229 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।  

 तत्पश्चात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से तहसील परिसर में फलदार वृक्ष अमरूद का पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित/समृद्ध बनाये रखने का संदेश दिया।  

  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, डीसी मनरेगा अनवर शेख, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, तहसीलदार जयसिंहपुर, नायब तहसीलदार संध्या सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।