आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।

KTG समाचार (ब्यूरो चीफ) - नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला- सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 17 अप्रैल/ माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री जय प्रकाश पाण्डेय के निर्देशन में 13 मई 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सोमवार को सायं 4ः30 बजे अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत सुल्तानपुर श्री त्रिभुवन नाथ पासवान के विश्राम कक्ष में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर श्री अभिषेक सिंहा की उपस्थिति में जनपद सुलतानपुर व अमेठी के समस्त बैंकों के अधिकारियों की बैठक आहूत की गई।

               बैठक जनपद सुलतानपुर के लीड बैंक मैनेजर एवं समस्त बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित हुए, समस्त बैंक अधिकारियों को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत करते हुए निस्तारित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।