जिला स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 फरवरी को।

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में पहुंचे उद्यमी और ईकाइयां।

जिला स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 फरवरी को।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर-  13 फरवरी/ उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु बोर्ड की पंजीकृत एवं वित्त पोषित ईकाइयां प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयोजन स्थल पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में पहुंच गयी है। प्रदर्शनी में वाराणसी एवं आजमगढ़ का हैण्डलूम व साड़ीयों के साथ ही चित्रकूट और उन्नाव के विभिन्न आयुर्वेदिक एवं फार्मेसी के उत्पादों के स्टाल लगे है, तो वही ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत स्थानीय मूंज क्राफ्ट भी उपलब्ध है।

          ग्रामोद्योग के अतिरिक्त खादी वस्त्र ईकाइयों में खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कुशीनगर एवं क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम सुलतानपुर द्वारा प्रदर्शनी में हिस्सा लिया जा रहा है। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन कल दिनांक 14.02.2023 को अपरान्ह् 1ः00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह एवं मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।