देवास कांग्रेस कार्यालय में मनाई संत गुरु रविदासजी जयंती

इन महान संत ने जन्म लेकर इस भारत भूमि को धन्य किया है जिसके कारण भारत को विश्वगुरु कहा जाता है

देवास कांग्रेस कार्यालय में मनाई संत गुरु रविदासजी जयंती

        KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास वैसे तो हमारे देश में सदियों से अनेक महान संतों ने जन्म लेकर इस भारत भूमि को धन्य किया है जिसके कारण भारत को विश्वगुरु कहा जाता और जब-जब हमारे देश में ऊंच-नीच, भेदभाव, जाति-पाती, धर्म-भेदभाव अपने चरम पर हुआ तब-तब देश में अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर समाज में फैली बुराइयों, कुरितियों को दूर किया

इन्हीं महान संतों में संत गुरु रविदासजी का भी नाम आता है जो की 15वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक कवि और धर्म की भेदभावना से ऊपर उठकर भक्ति भावना का मार्ग दिखाते हैं, ऐसे संत के जीवन से हमें धर्म और जाति से उठकर समाज कल्याण की भावना की सिख मिलती है। यह बात कांग्रेस कार्यालय में मनाई जयंती पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कही। संत रविदासजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। आभार जयप्रकाश मालवीय ने माना