जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे...,भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल ने मनाई विवेकानंद जयंती

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास।
भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जुनियर मण्डल द्वारा भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, मण्डल महामंत्री गणेश पटेल, धमेन्द्र सिंह बैस आदि ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित जनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिया। सभापति जैन ने कहा कि  यह दिन राष्ट्र के ऐसे युवाओं को समर्पित है जो भारत को बेहतर भविष्य देने की क्षमता रखते हैं और इसके लिए कार्य करते हैं। विवेकानंद जी ने कहा है कि जैसा तुम सोचोगे वैसे ही बनोगे। इसलिए देशहित एवं समाहित में कार्य करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर अजा मोर्चा महामंत्री विजय भालेकर, उपाध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, कार्यालय मंत्री अर्जुन नाटले, अजब सिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।