जिलाधिकारी द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में संचालित रैन बसेरा व अलाव का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में संचालित रैन बसेरा व अलाव का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर- 30 दिसम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा देर रात्रि में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में संचालित रैन बसेरा व अलाव का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। 

       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलता हुआ पाया गया तथा अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी पायी गयी। रैन बसेरा में बिस्तर, गददा, रजाई व प्रकाश की सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त पायी गयी। मौके पर प्रवासी रैन बसेरा में उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरा में उपस्थित प्रवासियों से जानकारी प्राप्त की गयी तथा एन्ट्री रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया, जो सही पाया गया।