जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्मित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बिरसिंहपुर, वि0ख0 जयसिंहपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्मित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बिरसिंहपुर, वि0ख0 जयसिंहपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

  सुलतानपुर -23 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा नवनिर्मित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

   निरीक्षण के समय कुल 60 गोवंश संरक्षित पाये गये। गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों हेतु भूषा, चारा व दाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। उन्होंने निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु उचित प्रबन्ध करें। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये।

      उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से आश्रय स्थल का निरीक्षण/ सत्यापन किया जाय तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाय। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर संतोष सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।