जिलाधिकारी द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीखूपुर धान क्रय केन्द्र जयसिंहपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीखूपुर धान क्रय केन्द्र जयसिंहपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 23 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीखूपुर धान क्रय केन्द्र जयसिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर काटा, पावर फैन, ई-पास मशीन, बोरा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, पानी की व्यवस्था, धान का मानक नमूना आदि का जायजा लिया गया तथा किसानों को पीने का पानी और बैठने की पूर्ण व्यवस्था आदि सुविधाएं सही पायी गई।    

 जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानों से क्रय केन्द्र पर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। उन्होंने खरीफ फसल धान की क्रय में लगने वाले समय के बारे में पूंछा तो किसानों द्वारा संतोष जनक उत्तर दिया गया। उन्होंने किसानों से कहा कि क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा तो नहीं होती है? तो किसानों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध धान की नमी का नमी मापक यंत्र से परीक्षण किया गया। उन्होंने सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमानुसार ही किसानों से धान का क्रय किया जाय तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।