सेवा सहकारी समिति के सभी 12 संचालक मंडल सदस्यों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ

समिति के 650 से अधिक सदस्यों द्वारा 12 वार्डों में संचालकों का चुनाव करना था जहां सभी 12 वार्डों में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ

सेवा सहकारी समिति के सभी 12 संचालक मंडल सदस्यों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

अलवर जिले के बाम्बोली आदर्श ग्राम सेवा सहकारी समिति के सभी 12 संचालक मंडल सदस्यों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ है। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी मीणा के अनुसार समिति का चुनाव होना तय था। जिसमें समिति के 650 से अधिक सदस्यों द्वारा 12 वार्डों में संचालकों का चुनाव करना था। जहां सभी 12 वार्डों में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी परिणाम में वार्ड एक से आंजना चौधरी वार्ड दो से तुलसीराम वार्ड तीन फूल सिंह वार्ड चार से जनार्धन वार्ड पांच बच्चु सिंह वार्ड छः से अशोक कुमार शर्मा वार्ड सात से पप्पी देवी वार्ड आठ से रामोतार मीणा(ST) वार्ड नो से उदयराम (SC) वार्ड दस से मधुसूदन वार्ड ग्यारह से विक्रम सिंह अऋणी में से राजाराम चौधरी को निर्विरोध संचालक मंडल का सदस्य घोषित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी मीणा राज कुमार चौधरी सक्त प्रकाश चौधरी सहित कई व्यवस्थापक भी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष का चुनाव 22 सितम्बर को किया जाएगा।