जिलाधिकारी द्वारा आई.जी.आर.एस. बैठक में लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश।

शिकायतों के निस्तारण में आख्या लगाते समय स्पष्ट फोटो लगाएं सभी अधिकारी-जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी द्वारा आई.जी.आर.एस. बैठक में लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- 29 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, शासन/राजस्व परिषद निदेशालय सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के कुल 55973 शिकायत प्राप्त, जिसके सापेक्ष 53398 सन्दर्भ विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किये गये तथा 2466 लंबित सन्दर्भ व 109 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय में निस्तारित किये जायें।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किये जायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए)/जिला विकास अधिकारी राम उदरेज यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।