किशोर फोन कर बांट रहे औषधीय पौधे गिलोय

किशोर फोन कर बांट रहे औषधीय पौधे गिलोय
Ktg समाचार राकेश कनोजिया दुर्ग छत्तीसगढ़
लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मैदान में उतरे किशोर फोन कर बांट रहे औषधीय पौधे गिलोय
नवागढ़। कोरोना वायरस से जहां पूरा विश्व जंग लड़ रहा है वहीं नवागढ़ की सुरभि सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष और युवा किसान किशोर राजपूत अपने दम पर लोगों को वायरस से लड़ने के लिए उनकी रोग प्रतिरोध शक्ति को मजबूत करने में जुटे हैं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसमे कोई भी शहर फोन करके नि:शुल्क घर पर गिलोय की होम डिलीवरी मंगवा सकता है। समिति के अध्यक्ष किशोर राजपूत खुद औषधीय पौधों के संवर्धन करते है। वह साथियों से साथ खुद नीम के पेड़ों पर लटकी गिलोय की बेल को उतारते हैं और उसके छोटे छोटे पीस में काटकर उनके पैकेट बनवाते हैं।
बांट चुके हैं एक हजार गिलोय के पैकेट
किशोर राजपूत अब तक एक हजार गिलोय के पैकेट बांट चुके हैं। किशोर का दावा है कि इस समय गिलोय ही ऐसे चींज है जिसे पानी में उबालकर पीने से लोग निरोग रह सकते हैं।उनका कहना है कि सर्दी, जुकाम और बुखार में गिलोय सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है। सुरभि सेवा संस्थान की ओर से 9770551132 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जहां पर नवागढ़ का कोई भी व्यक्ति फोन करके गिलोय मंगवा सकता है। नवागढ़ से बाहर रहने वाले लोग इन नंबर पर फोन करके गिलोय के फायदे जान सकता है।इसके साथ ही गिलोय किस तरह से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ता है इसकी डिटेंल में जानकारी ले सकता है।
गिलोय के पानी को बनाने और पीने की विधि
गिलोय के पानी को बनाने और पीने की विधि भी उक्त नंबरों पर फोन करके पूछ सकते हैं। इस समय शहर में सभी बड़े आयोजन प्रशासन की अपील से बंद हो गए हैं।किशोर का कहना है कि इसलिए अब हेल्पलाइन पर अगर किसी संस्था या व्यक्ति का फोन आता है तो उन्हें भी गिलोय के पैकेट बनाकर भिजवा दिया जाता है।बीस अप्रैल से संस्थान ने कोरोना वायरस के खिलाफ गिलोय बांटने का अभियान छेड़ा हुआ है।
किस तरह से पीएं गिलोय
किशोर का कहना है कि गिलोय के एक से दो पीस करके उन्हें पानी में दस मिनट तक अच्छें से उबाल लें इसके बाद ठंडा होने पर उसे छानकर पी लें।पूरे परिवार को यह पिलाना फायदेंमद हैं। किशोर का कहना है कि इसमे काली मिर्च,तुलसी,हल्दी, अदरक भी डाली जा सकती है। स्वाद के लिए शहद भी डाला सकता है।इसको पीने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है।गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है।