पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

KTG समाचार राजेश वर्मा हेड इंचार्ज सिंगरौली

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी का जन्मदिन धूमधाम से सिंगरौली कांग्रेस कमेटी ने केक काटकर मनाया, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश देखा गया, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वर्तमान चेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बिना प्रदेश की राजनीति के अहम किरदारों की लिस्ट बनाना नामुमकिन है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2018 में 15 साल बाद कमलनाथ जी की मेहनत ब संगठन की एकता के कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई थीं , कमलनाथ जी का जन्म 18 नवंबर 1946 को हुआ। वे आज मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस का एक जाना-माना चेहरा हैं। कमलनाथ की शुरुआती पढ़ाई कानपुर में ही हुई। पिता महेंद्र नाथ चाहते थे कि बेटा वकील बने। कमलनाथ की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वे देहरादून के दून स्कूल के छात्र रहे हैं। दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी के संपर्क में आए थे। वहीं से सियासत में उनकी एंट्री की नींव तैयार हुई। वक्त के साथ ही कमलनाथ और संजय गांधी की मित्रता और गहरी होती चली गई, कांग्रेस जनों ने कमलनाथ जी के जन्मदिन पर संकल्प लिया है कि 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में पुनः मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी एवम सिंगरौली जिले के तीनों सीट कांग्रेस के नाम होगी,जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राम शिरोमण शाहवाल, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू प्रदेश उपाध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार,युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ अखिलेश सिंह, के डी सिंह पूर्व शहर अध्यक्ष , अशोक साह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , शेखर सिंह अध्यक्ष उद्योग विभाग ,प्रवीण सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज पांडे ,जिला उपाध्यक्ष सुदामा कुशवाहा, युवा नेता शरद पंचोली, अतुल शुक्ला , प्रीतेश पाठक  सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे