जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्र भदैया द्वितीय ,विकास खण्ड भदैयॉ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्र भदैया द्वितीय ,विकास खण्ड भदैयॉ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

  सुलतानपुर- 11 जनवरी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा संयुक्त रूप से धान क्रय केन्द्र भदैया द्वितीय, विकास खण्ड भदैयॉ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान अमरजीत यादव के धान की तौल हो रही थी। जिलाधिकारी द्वारा किसान से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद होने पर सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय करना सुनिश्चित।   

             उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसानों से धान विक्रय आदि की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल मेरे संज्ञान में लाया जाय।