महिला उत्पीड़न की प्रभावी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी- सुमन सिंह।

महिला उत्पीड़न की प्रभावी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी- सुमन सिंह।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 05 जनवरी/ सदस्य, राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती सुमन सिंह की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन लो0नि0 विभाग सुलतानपुर में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया।तत्पशचात् मिशन शक्ति फेज-03 के अन्तर्गत ग्राम-डीह डग्गूपुर, ब्लाॅक-कूरेभार तहसील-जयसिंहपुर, सुलतानपुर में महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा0 सदस्य द्वारा महिलाओं को उनके सुरक्षा, शिक्षा, एवं स्वावलंबन हेतु जागरूक किया गया।

जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा द्वारा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। महिला थानाध्यक्ष द्वारा नारी सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर के बारे में बताया गया। 

      इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास चंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी रवीश्वर राव, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, महिला शक्ति केन्द, सीता सिंह, केन्द्र प्रशासक, वन स्टाप सेंटर सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं जनसमूह आदि उपस्थित रहें।