ई-श्रम उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ( B.O.C.W  ) में पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हेतु 18 से 31 दिसम्बर, 2021 तक होगा कैम्प का आयोजन।

ई-श्रम उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ( B.O.C.W  ) में पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हेतु 18 से 31 दिसम्बर, 2021 तक होगा कैम्प का आयोजन।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।  

सुलतानपुर- 17 दिसम्बर/सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल व उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर असंगठित/निर्माण क्षेत्र के कर्मकारों का लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पंजीयन कराने हेतु कैम्प आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैम्प का आयोजन शाहगंज लेबर अड्डा  18 व 19 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकृता उपाध्याय की उपस्थिति में सम्बन्धित सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व स्टाफ व कर्मचारी मनोज, रजनीश द्वारा प्रातः 08 से 11 बजे तक किया जायेगा। 20 व 21 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाश चन्द्र की उपस्थिति में सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व कर्मचारी श्रीमती उमा, श्रीचन्द द्वारा शाहगंज लेबर अड्डा प्रातः 08  से 11 बजे तक, 22 व 23 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व कर्मचारी दुर्गेश कुमार, प्रभात कुमार द्वारा शाहगंज लेबर अड्डा प्रातः 08  से 11 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा।  इसी प्रकार 24 व 25 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकृता उपाध्याय की उपस्थिति में सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व कर्मचारी दीपक, मक्खनलाल द्वारा, 26 व 27 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकृता उपाध्याय की उपस्थिति में सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व कर्मचारी मनोज, रजनीश द्वारा, 28 व 29 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाश चन्द की उपस्थिति में सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व कर्मचारी उमा, श्रीचन्द द्वारा तथा 30 व 31 दिसम्बर, 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्बद्ध बी0ओ0सी0 स्टाफ व कर्मचारी दुर्गेश कुमार व प्रभात कुमार द्वारा शाहगंज लेबर अड्डा प्रातः 08  से 11 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा। 

         उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार कैम्प में समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण कैम्प स्थल पर उपस्थित रहकर ई-श्रम/उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ( B.O.C.W  ) में पात्र व्यक्तियों का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।