जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल केवटली का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल केवटली का किया औचक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

  सुलतानपुर- 29 मार्च जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को गोवंश आश्रय स्थल केवटली, विकास खण्ड धनपतगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 164 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें नर 118 व मादा 46 संरक्षित थे सभी स्वस्थ पाये गये। आश्रय स्थल की दीवार मिट्टी के बह जाने से असुरक्षित हो गयी थी, जिसे मनरेगा के तहत मिट्टी भराने के निर्देश दिये, ताकि आश्रय स्थल सुरक्षित रहे। 

 02 नवजात गोवंशों को जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि ये काफी कमजोर हैं, इन्हें बोतल से दूध पिलाया जाय तथा इनकी अतिरिक्त देखभाल की जाय। गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा डीएम व सीडीओ को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा आदि की जा रही है। गोवंशों को लू/तेज हवा से बचाने हेतु आश्रय स्थल पर उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोंवशों को हरा चारा तथा खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाय।