अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने ऐलान किया पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का लहराएंगे पंचम

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने ऐलान किया पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का लहराएंगे पंचम
राजगढ़ अलवर राजस्थान
अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने ऐलान किया पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का लहराएंगे पंचम

अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने ऐलान किया पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का लहराएंगे पंचम

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

राजगढ़ अलवर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत राज चुनाव को लेकर कस्बे के संकल्प आईटीआई स्थित भाजपा कार्यालय पर पंचायत चुनाव प्रभारी भानु प्रकाश सिंह सह प्रभारी सोमेश विजय व पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने बताया कि बैठक में पंचायत समिति प्रभारी भानु प्रकाश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सभी एकजुट होकर कार्य करें।पार्टी जिस भी व्यक्ति को टिकट दे उसका समर्थन करें। राजगढ़ पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान व उपप्रधान बनाये। साथ ही जिला परिषद की 3 वार्डो में भी भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाना है।सह प्रभारी सोमेंद्र विजय ने कहा कि कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर टिकटों का वितरण किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ व बेदाग छवि वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। टिकट का वितरण सर्वे रिपोर्ट के अनुसार किया जाएगा। विजय समरथ लाल मीणा ने कहा कि राजगढ़ पंचायत समिति में ज्यादातर भाजपा का प्रधान बनता आया है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रधान व उपप्रधान बनाना है। जिला महामंत्री व पंचायत समिति संयोजक शिवलाल मीणा ने चुनाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए अपने टिकट की दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। अवसर पर राजपुर धमरेड मंडल अध्यक्ष कमल किशोर सेठी टहला मंडल अध्यक्ष राम राय शर्मा कन्हैया लाल सैनी अजय यादव जनार्दन सिंह अशोक बजाज प्रदीप शर्मा जितेंद्र सैनी हेमंत भट्ट मुकुट गुप्ता महंत प्रकाश दास बृजेश शर्मा किशोरी लाल सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और टिकट मांगने वाले व उनके समर्थक मौजूद रहे।