जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई

विधानसभा से तीन हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा

जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई
राजगढ़ अलवर राजस्थान
जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई

जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

राजगढ़ अलवर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कस्बे के रेल्वे स्टेशन के पास स्थित दीप आईटीआई में जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को अलवर में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा प्रभारी व जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी ने जनाक्रोश रैली कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और विधानसभा से तीन हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा।भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को लेकर और डीजल पेट्रोल व अन्य आवश्यक वस्तुओं की महंगाई राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ा आंदोलन जनाक्रोश रैली के रूप में अलवर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी जिला महामंत्री शिवलाल मीणा भाजपा प्रत्याशी रही सुनीता मीणा भाजपा नेता महंत प्रकाश दास ने भी अपने विचार रखे।इससे पूर्व अतिथियो ने भारत माता व पंडित दिन दयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा रैणी मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा बिचगांव मंडल अध्यक्ष राम सिंह दिनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा गोपाल सिंह नरूका राजेंद्र जैन किशनचंद बटवाड़ा बादल सेन सत्येंद्र सैनी अशोक बजाज कन्हैया लाल सैनी जिला कार्यसमिति सदस्य पदमा गोयल जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रदीप शर्मा मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह पिचनोत महामंत्री अजय यादव मंडल मंत्री दिनेश सेन,सुरजीत सिंह प्रदीप विजय पार्षद रूप नारायण मीणा धर्म चंद सैनी बंसी सैनी प्रीति शर्मा लक्ष्मी नारायण सैनी श्रीकांत सेदावत प्रभाती लाल कोली मोहन बोहरा लोकेश रावत मनोज शर्मा नंदकिशोर सैनी मनोज बटवाड़ा रजनी कांत शर्मा रामनिवास जांगिड़ मनीष पंचोली हरि ओम नरूका पंकज सेदावत गिर्राज सैनी अल्पना चेयरवाल जल सिंह चौधरी महावीर सेन अवधेश साहू राजपाल मीणा मनीष पंचोली दीपक जागा गंगाधर कोली मनोज बटवाड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।