मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ की कार्यकारिणी का गठन व् शपथ विधि समारोह संपन्न

भारतीय मजदूर संघ की ओद्योगिक इकाई की जिला सिमिति का गठन

मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ की कार्यकारिणी का गठन व् शपथ विधि समारोह संपन्न

          KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। भारतीय मजदूर संघ कार्यालय समर्पण कृष्णानगर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लक्ष्मीनारायण मारू को भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात भामसं से संबंद्ध मप्र कन्सट्रक्शन मजदूर महासंघ देवास इकाई का गठन प्रदेश महामंत्री मधुकर सावले, प्रदेश प्रदेश महामंत्री प्रदीप पाठक, देवास-उज्जैन विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, भामसं जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति, जिलामंत्री कमल सिंह चौहान और ओमप्रकाश रघुवंशी की सहमति एवं लक्ष्मीनारायण मारू के मुख्य आतिथ्य इंदौर-उज्जैन संभाग प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्ष संगीता केवट, उपाध्यक्ष रामपुरी गोस्वामी, दिनेश राठौर, महामंत्री माखन सिंह धाकड़, सहमंत्री उदयभानु गोड़से, प्रतिभा कदम, कोषाध्यक्ष वीणा सोनी, मीडिया प्रभारी आरिफ खान, कार्यालय मंत्री रामकली केन को बनाया गया और 10 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई। संचालन कमल सिंह चौहान ने किया एवं आभार बालकृष्ण वर्मा ने माना। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर संघ के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।