करणी सेना ने विधि विधान से किया शस्त्र पूजन

करणी सेना ने विधि विधान से किया शस्त्र पूजन

करणी सेना ने विधि विधान से किया शस्त्र पूजन
करणी सेना ने विधि विधान से किया शस्त्र पूजन
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। करणी सेना द्वारा पारम्परिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मूजी के आव्हान पर पूरे मध्यप्रदेश में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम खड़ी डोडिया में विजयादशमी के उपलक्ष्य में शस्त्रों का विधिवत पूजन किया। सर्वप्रथम शस्त्रों का पूजन कर आरती की और मंगल तिलक लगाया। तत्पश्चात करणी सेना मप्र के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया ने शस्त्र पूजा के महत्व के बारे में बताया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह चौहान, देवी सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष पटेल, पूर्व सरपंच राजेंद्र सक्सेना, सुरेंद्र सिंह, बंटी मेहता, भंवर सिंह, सोनगरा विजेंद्र सिंह सोनगरा, राजेंद्र सिंह डोडिया, अजीत सिंह फौजी, अंकित चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह रावत, नंदकिशोर राठौर, सुरेश राठौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।