झारखंड सरकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

KTG समाचार: कृष्ण कुमार वर्मा, गोमिया झारखंड।

गोमियाँ :नई पहल एक सच्ची कोशिश संस्था, सीआरपीएफ 26 बटालियन स्वांग एवं यू. आर.आई.पीस सर्कल बोकारो के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू क्रीडा स्थल स्वांग के मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक संतोष यादव ने लोगों को कपाल भारती, अलोम विलोम, योगिंग जोगिंग, स्वशासन, भद्रासन, सूर्य नमस्कार आदि योगाभ्यास कराया। सीआरपीएफ 26 बटालियन स्वांग के कमांडेंड शिबू मलिक ने योगाभ्यास करते हुए लोगों को कहा कि अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। बताया कि कोरोना काल में योग उत्तम स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इस अवसर पर सीआरपीएफ 26 बटालियन स्वांग की टीम, सत्यम क्रिकेट क्लब के सदस्य, नई पहल एक सच्ची कोशिश संस्था के सदस्य, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र राम, देवसरण प्रजापति, विनोद कुमार यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, आशीष शर्मा, रियाज अंसारी, पिंटू, चीकू ,सनी ,शिवा, अमृत, यशोदा देवी, किरण देवी, पनवा देवी, उपाशी देवी, आशा कुमारी, सुखमति, रितु ,रिया, प्रिया, निशा ,प्रीति ,रेखा ,खुशबू आदि लोग उपस्थित थे।