दो छात्राओं का राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

दो छात्राओं का राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

दो छात्राओं का राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
दो छात्राओं का राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। शहर का सर्वसुविधा युक्त शासकीय स्कूल जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता है। यहा के प्राचार्य अनिल सोलंकी निरंतर प्रत्येक क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यहा अध्ययन के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर समस्त स्टाफ के सदस्यों द्वारा विशेष रूप से ध्यान  दिया जाता है। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में योगाभ्यास एवं प्राणायाम जिला योग प्रभारी एच एल जाट, प्रतिदिन के इतिहास की जानकारी प्रांजल अवस्थी, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रभारी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा गीत, भाषण, निबंध की विधा स्मृति शर्मा, विज्ञान गतिविधियों के लिए संस्था के नवाचारी एवं समर्पित शिक्षक विकास महाजन सदैव विद्यार्थियों से नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। परिणाम स्वरूप यहा के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर भाग लेते हैं। विगत दिनों जालंधर (पंजाब) में संपन्न 38 वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ़्टबॉल प्रतियोगिता में संस्था की कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कुं. दीपा बिल्वे तथा कु. मानसी राठौर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करके लौटी हैं। उक्त छात्राओं का स्कूल में पुष्प गुच्छों से स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के विश्वामित्र अवार्डी शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक सुदेश सांगते, एसोसिएशन सचिव राजीव श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करके खेल गतिविधियों को संस्था में हर संभव मदद की बात कही। समस्त स्टाफ सदस्यों नरवरे सर, जिलानी सर, राठौर सर, झरोका सर, दुबे मेम, नागर मेम, पाटीदार मेम, गौतम मेम, सक्सेना मेम, जायसवाल मेम ने विद्यार्थियों को बधाई दी।