- रामायण पाठ एवं विशेष स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती।

- शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद ने आयोजित किये कार्यक्रम।

- रामायण पाठ एवं विशेष स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती।

KTG समाचार, राजीव बिरथरे, बरुआसागर, झाँसी

बरुआसागर- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त निकायों में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था एवम् श्री राम भगवान के मंदिर में रामायण का पाठ कराए जाने के क्रम में बुधवार को पालिका अध्यक्ष हर देवी ओमी कुशवाहा एवम् अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा द्वारा श्री वनवासी राम मंदिर (भाऊ का मंदिर) सनौरा, बरूआसागर में रामायण का पाठ कराया गया। पालिका अध्यक्ष हर देवी ओमी कुशवाहा एवम् अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा द्वारा भगवान श्री राम व माता जानकी जी, एवम् रामायण ग्रंथ का पूजन किया गया तत्पश्चात पंडित बल्ले महाराज एवम् मंडली द्वारा रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया।
      इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष हर देवी ओमी कुशवाहा ने कहा कि भगवान राम के जीवन को लिपिबद्ध कर महर्षि वाल्मीकि जी ने हमें एक अद्भुत एवम् अमूल्य ग्रंथ प्रदान किया है, जिसका श्रवण मात्र करने से ही मनुष्य को धर्मलाभ होता है। साथ ही भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र, आचरण, राज्य और परिवार के प्रति उनके दायित्वों का निर्वहन करने का आदर्श उदाहरण है।

     कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा, लिपिक कौशल राय, संदीप सिंह सेंगर, राहुल बिरथरे, विकास चतुर्वेदी, जाकिर अली, सुनील कुमार वर्मा, नीरज पांडे, राजेश श्रीवास, राजेन्द्र यादव, सईद खान, पुरषोत्तम, विजय आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।