भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने कार्यालय पहुंचकर माना आभार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने कार्यालय पहुंचकर माना आभार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने कार्यालय पहुंचकर माना आभार
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने कार्यालय पहुंचकर माना आभार
देवास। भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा म.प्र. द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुशंसा पर देवास जिले में पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व जुगनु गोस्वामी को सौंपा गया है। श्री गोस्वामी के जिलाध्यक्ष बनने पर आभार प्रदर्शन कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय संपन्न हुआ। ओबीसी मोर्चा के आई.टी.सेल मीडिया सह प्रभारी संतोष वर्मा ने बताया कि इस आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष शर्मा (विधायक खातेगांव), अध्यक्षता राजीव खण्डेलवाल (जिलाध्यक्ष भाजपा), विशेष अतिथी पहाडसिंह कन्नौजे (विधायक बागली), बलराम दावठा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पि.मो.), जुबेर लाला (अ.सं. मोर्चा), पोपेन्द्रसिंह बग्गा, राजेश यादव, मनीष सोलंकी (जिला महामंत्री), मनोहर सिंह पंवार (जिला उपाध्यक्ष), सोहनसिंह चोहान, पंकज धारू, सचिन जोशी, गणेश पटेल, संतोष पंचोली उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें उचित जिम्मेदारी सोपी जाती है। इसी भाव से छात्र जीवन से विघार्थीहित में काम करने वाले, युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओ में अपनी अलग पहचान बनाने वाले योग्य कार्यकर्ता जुगनु गोस्वामी को भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा कि जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि अपने दादाजी के नक्शे कदम पर चलते हुऐ सदैव हर प्रकार की जिम्मेदारीयों का निर्वाहन करने वाले संगठन निष्ठ कार्यकर्ता के नाते जुगनु गास्वामी की पहचान है। आज पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व इन्हें दिया गया है। निश्चित रूप से ये अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुऐ पिछडा वर्ग मोर्चा के पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक जाट द्वारा किये गये संगठन विस्तार को ओर अधिक उचाईयों पर ले जाने का प्रयास अपनी टीम के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम को बागली विधायक पहाडसिंह कन्नौजे एवं जिला महामंत्री राजेश यादव ने भी संबोधित किया। संचालन जिलामंत्री विकास गिरी ने किया व आभार देवास मंडल अध्यक्ष पि. वर्ग अर्जुन चोधरी ने माना। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कुलदीप पटेल मिर्जापुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री संतोष पंचोली, गणेश पटेल, पि.मो जिला महामंत्री श्याम चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पहाडिया, पार्षद यशवंत हरोडे, अजय तोमर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र नवगोत्री, आई.टी.सेल संतोष वर्मा, भाजपा मंडल मंत्री प्रतीक सोलंकी, गोपाल धनोरा, अशोक पटेल, महेन्द्र व्यास, त्रिपाल सिंह पवार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष लखन मीणा, बागली मंडल पवन राठौर सरपंच, कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, पंकज चौहान सिंगावदा, मोहित जाट, क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष सुनिल पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।