भाजयुमों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

भाजयुमों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

भाजयुमों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

केटी जी समाचार सिंगरौली एमपी हेड राजेश वर्मा 

सिंगरौली।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले का दहन कर राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है यह आज देश ने देख लिया है। जनसभा में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। यह अशोभनीय कुकृत्य है। इससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं। चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान करना राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को महंगा पड़ेगा। बिहार की संस्कारी जनता सबक अवश्य सिखाएगी।

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के संयुक्त मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत पूज्य माताजी के खिलाफ अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी पर समूचा देश शर्मिन्दा हुआ, इस कृत्य के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष मा. वैभव पवार के आदेशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह के निर्देशानुसार तथा सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की उपस्थिति में व भाजयुमो अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आज अंबेडकर चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया तथा जमकर नारेबाजी की गयी।