काम नहीं तो टैक्स नहीं, नगर निगम के राजस्व वसूली कैम्प का किया विरोध
काम नहीं तो टैक्स नहीं, नगर निगम के राजस्व वसूली कैम्प का किया विरोध

काम नहीं तो टैक्स नहीं, नगर निगम के राजस्व वसूली कैम्प का किया विरोध
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। नगर निगम देवास द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने व जनता की सुविधा को देखते प्रत्येक वार्ड में भवन व जल कर के शुल्क वसूली के लिए कैंप लगाए गए थे। वार्ड क्रमांक 16 में 6 व 7 फरवरी को राजस्व वसूली के लिए नगर निगम ने बिंजाना व संजयनगर में कैम्प लगाया था, जिसमे वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती सावित्री मोहनलाल शर्मा व एडवोकेट मुकेश शर्मा के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे टेक्स वसूली का विरोध करते काम नही तो टेक्स नहीं के नारे लगाए। एडवोकेट शर्मा ने बताया की वार्ड में सडक़ नाली सफाई, पानी, प्रकाश की व्यवस्था खराब है। नालियों का गंदा पानी सडक़ों पर आता है। जिससे सडक़ पर फिसलन होने से रोज एक्सीडेंट हो रहे है। वार्ड में सफाई कर्मचारी की कमी होने से सफाई का काम ठीक से नहीं हो पा रहा है। वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है। नालियों की हालत खस्ता है। श्री शर्मा ने नगर निगम को पत्र लिखकर उक्त समस्या से अवगत कार्य परंतु कोई जवाबदार सुनने को तैयार नहीं है। शर्मा ने नगर निगम की टैक्स वसूली का विरोध करते बताया एक तरफ तो नगर निगम गौरव दिवस जैसे कार्यकम में करोड़ों रुपया खर्च कर रही है और वार्डो की जनता मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही हैं। श्री शर्मा ने बताया कि अतीशीघ्र कार्य नहीं किया तो धरना प्रदर्शन कर नगर निगम का घेराव करेंगे।