देवास विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में एक मंच पर दिखाई दिए कांग्रेसी नेता

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ शहरी क्षेत्र में 26 जनवरी को हो चुका है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इसका शुभारंभ 5 फरवरी को सुबह 11 बजे ग्राम मुंडाहेड़ा में होगा।

देवास विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में एक मंच पर दिखाई दिए कांग्रेसी नेता

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास पत्रकार वार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि हमारे साथी प्रदीप चौधरी ने 5 फरवरी के पूर्व ही परिवर्तन यात्रा के नाम से यात्रा निकालने की तैयारी कर ली थी लेकिन 26 जनवरी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए परिपत्र के बाद इस यात्रा का विलय करते हुए अब यह यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत निकलेगी। हम घर घर जाएंगे एवं भाजपा सरकार की असफलताएं लोगों को बताएंगे जिसके अंतर्गत युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां, नोटबंदी, कृषि के तीन काले कानून, कोरोना महामारी जैसे लुभावने जुमले जो भारतीय जनता पार्टी ने दिए हैं। इसी के साथ कमलनाथ जी की 14 माह की सरकार की उपलब्धियों को भी हम लोगों के सामने रखेंगे।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि यात्रा का जो कार्यक्रम पहले से निश्चित किया गया था वही रखा गया है अब यह यात्रा परिवर्तन यात्रा की जगह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में विलय कर दी गई है। हम देवास विधानसभा के 280 पोलिंग तक यात्रा ले जाएंगे, पोलिंग क्रमांक 1 से शुरू कर रहे हैं 70 दिन तक यात्रा चलेगी। प्रवेश अग्रवाल ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इस तरह की और भी यात्राएं भविष्य में निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से हम लोगों के बीच पहुंचेंगे। अलग गुटों में नजर आने वाले कांग्रेसी नेता आज एक मंच पर बैठे दिखाई दिए।