राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुई आयोजित।

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को होगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुई आयोजित।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 27 जनवरी/मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री जय प्रकाश पाण्डेय के आदेशानुसार शुक्रवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11.02.2023 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गयी। 

           अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत सुलतानपुर श्री त्रिभुवन नाथ पासवान एवं अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री अभिषेक सिन्हा की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत कर निस्तारित किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी।

       मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक तहसील मुख्यालय, जनपद सुलतानपुर एवं अमेठी में किया जायेगा। न्यायालय में लंबित वाद-शमनीय आपराधिक मामले, धारा-138 एनआईएक्ट, धन वसूली के वाद, मोटर वाहन दुर्घटना के वाद, लेबर एवं इम्पालयमेन्ट विवाद, विद्युत, पानी के बिल व अन्य बिलों के लंबित भुगतान के मामले, वैवाहिक विवाद (विवाह विच्छेद के मामले को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, (सिविल न्यायालय/ट्रिबुनल में लंबित), सेवा सम्बन्धित (वेतन एवं भत्ते के मामले) राजस्व वाद एवं अन्य समस्त प्रकार सिविल वाद। प्री-लिटिगेशन के मामले- धारा-138 एनआईएक्ट, धन वसूली के वाद, लेबर एवं इम्पलायमेन्ट विवाद, विद्युत, पानी के बिल व अन्य विलों के लंबित भुगतान के मामले, वैवाहिक विवाद (विवाह विच्छेद मामले को छोड़कर) एवं अन्य समस्त प्रकार के सिविल वाद निस्तारित किये जायेंगे।

      उन्होंने समस्त जनसमुदाय से अपील की है कि जो भी 11.02.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले नियत/निस्तारित कराने के इच्छुक हो अपने मामले को सम्बन्धित न्यायालय में आवेदन देकर नियत कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करा सकते है।

      इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, उप जिलाधिकारी कादीपुर शिव प्रसाद, उप जिलाधिकारी बल्दीराय महेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी अमेठी प्रीति तिवारी,सविता यादव, एआरटीओ सुलतानपुर नंद कुमार एआरटीओ ममेठी अरविंद,जिला सूचना अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार ,तहसीलदार लम्भुआ अरविन्द कुमार मिश्र, तहसीलदार जयसिंगपुर हृदय राम तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, एएलसी अमेठी गोविंद यादव,नायब तहसीलदार गौरीगंज नितिन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।