जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर-  07 जनवरी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ सभागार में माह जनवरी के प्रथम शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय।

           जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 210 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 201 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए  गये।  

           इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी लम्भुआ वन्दना पाण्डेय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।