पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर - 01 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में तहसील कादीपुर सभागार में माह अक्टूबर के प्रथम शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय।

 जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 229 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 18 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 211 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा उप जिलाधिकारी कादीपुर को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।  

   इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, डीसी मनरेगा अनवर शेख, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।