बैराड़: नगर परिषद अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न परंतु सफाई कर्मचारियों का जिक्र भी नहीं।

बैराड़ में आज 21 अगस्त 2022 को नगरपरिषद अध्यक्ष की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश रांठखेड़ा रहे।

बैराड़: नगर परिषद अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न परंतु सफाई कर्मचारियों का जिक्र भी नहीं।
अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह बैराड़

बैराड़: नगर परिषद अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में सफाई कर्मचारियों का हुआ अपमान।

बैराड़ में आज 21 अगस्त 2022 को नगरपरिषद अध्यक्ष की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश रांठखेड़ा रहे।

 पार्टी प्रवक्ता, मंडल अध्यक्ष वा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नगर परिषद सीएमओ, तहसील दार, कर्मचारी, नगरपरिषद के सभी वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। माहौल जनता से खचाखच भरा हुआ था। सभी पार्टी के नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया। कर्मचारिओं ने भी मंत्री जी का स्वागत किया पंरतु सफाई कर्मचारी जो किसी भी नगर पालिका नगर निगम या नगर परिषद का मुख्य आदमी होता है जिसके बिना नगर परिषद का विकाश होना असम्भव है। उन्हीं कर्मचारियों को सम्मान नहीं मिला उनके हाथ से कोई माला नहीं पहनाई गई। ना ही मंत्री जी का उनके हाथों से स्वागत करवाया गया। 

पत्रकारों को आमंत्रण किया गया पंरतु वहां भी पत्रकारों की कुर्षियों पर फर्जी नेताओं ने कब्जा जमा लिया। ना उनके लिए कोई पानी की व्यवस्था थी। इस व्यवस्था को देख कर कुछ पत्रकार रफू चक्कर हो गए।

बैराड़ की मूल भूत समस्या जिससे बैराड़ बशा है तब से उस विकट समस्या से झूजता आ रहा है। पानी की समस्या पर किसी ने ना तो विचार किया ना कोई प्रतिक्रिया दी। पत्रकारवार्ता होती तो जरूर इस मुद्दे पर चर्चा होती पंरतु वो हुई नहीं।

अध्यक्ष श्री मती मालती रावत ने नगरपरिषद के विकाश की सच्ची निष्ठा ईमानदारी से सपथ ग्रहण की। साथ ही मंत्री राठखेडा ने नगरपरिषद के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा सभी वार्ड पार्षद अपनी अपनी ज़िम्मेदारी ले और अपने वार्ड का विकाश करे।