निशुल्क खाटू श्याम यात्रा के लिए मातृ शक्तियों का जत्था आज होगा रवाना

निशुल्क खाटू श्याम यात्रा के लिए मातृ शक्तियों का जत्था आज होगा रवाना

निशुल्क खाटू श्याम यात्रा के लिए मातृ शक्तियों का जत्था आज होगा रवाना

खाटू श्याम की निशुल्क यात्रा के लिए मातृ शक्तियों का जत्था आज होगा रवाना

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। बाबा खाटू श्याम राजस्थान की नि:शुल्क यात्रा के लिए जत्था अर्चना धर्मेन्द्र सिंह बैस मित्र मंडल के नेतृत्व में  सोमवार को रवाना होगा। समाजसेवी एवं जनता के नेता धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि 125 महिलाओं का जत्था दोपहर 1 बजे भोपाल चौराहा स्थित जनसेवा कार्यालय से विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में बसों के द्वारा रवाना होंगे। श्री बैस ने बताया कि इस यात्रा में ऐसी माता-बहनों को दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है जो आज तक नहीं गई है। श्री बैस वर्षभर जनहित में धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते रहते है। उनके द्वारा कई क्षेत्रों में नि:शुल्क सेवाएं भी दी जा रही है। इसलिए लोग उन्हें जनता का सेवक से पुकारते है। इसी के अंतर्गत दर्शनार्थियों को नि:शुल्क ले जाया जा रहा है। उक्त जानकारी नितिन जलोदिया ने दी।